फिर बढ़ाया झाँसी का मान, डॉ भारद्वाज को मिला सम्मान

झाँसी।
आज एक बार फिर झाँसी का नाम रोशन करने वाले डेंटिस्ट सर्जन डॉ विजय भारद्वाज को एक बार फिर बेस्ट डेंटल सर्जन झाँसी अवार्ड से सम्मनित किया गया। डॉ विजय भारद्वाज को पहले भी कई अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है और झाँसी ही नही अपितु आस पास के जिलों में भी डॉ विजय भारद्वाज के नाम के चर्चे सर्वश्रेष्ठ डेंटिस्ट सर्जन के नामों में किए जाते हैं झाँसी जिले के आस पास लगे हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान तक से लोग डॉ विजय भारद्वाज के पास अपने दांतों का इलाज करवाने के लिए आते है और सन्तुष्ट होकर भी जाते हैं। वही डॉ विजय भारद्वाज ने बताया कि जो भी मरीज झाँसी के साथ साथ आस पास जिलो से भी आता है तो हमारी पूरी कोशिश होती है कि मरीज को उसकी परेशानी से आराम मीले आज मुझे सर्वश्रेष्ठ डेंटल सर्जन झाँसी अवार्ड से सम्मानित किया गया मै सभी का आभार व्यक्त करता हूं।








