मंडलायुक्त ने बसंत कुंज योजना में चल रहे अर्धनिर्मित कार्यो का जायजा लिया

लखनऊ।
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-1 आई०आई०एम रोड से पक्का पुल तक कराए जा रहे बंधा चौड़ीकरण का कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर किए जा रहे सड़को के कार्यों की गुणवत्ता को देखा और शेष कार्य को युद्ध स्तर पर कराते हुए 15 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारीयो द्वारा बताया गया कि 30% कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाएगा।

उक्त के पश्चात मंडलायुक्त पहुंची बसंत कुंज योजना वहां पर चल रहे अर्धनिर्मित कार्य म्यूजियम ब्लॉक, योगा सेंटर , मेडिटेशन हॉल आदि कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में धीमी रफ्तार मिलने पर संबंधित अधिकारियों/वेंडरो को सख्त निर्देश दिया कि सिविल कार्य में तेजी लाएं और साथ ही गुणवत्ता एवं मानक का विशेष ध्यान रखते हुए निश्चित समयावधि में पूर्ण कराएं।

मण्डलायुक्त निरीक्षण के क्रम में पहुंची मोहान रोड आवासीय योजना, उन्होंने अधिग्रहित की गई भूमि की जानकारी संबंधित अधिकारीयो से लिया। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना के डेवलप के लिए टोटल भूमि को आठ सेक्टरों में डिवाइड किया गया है जिसमें टोटल डिवेलप किए जाने वाला एरिया 786.25 एकड़ है। जिसमें 20% रेजिडेंशियल रखे गये है । मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मोहान रोड आवासीय योजना को सेक्टर वाइज डिवेलप किया जाए । जिससे सेक्टर वाइज लोगों का रहन-सहन तत्काल चालू हो सके।

मंडलायुक्त ने 9 एकड़ में विकसित हो रहा यूपी दर्शन पार्क जो कि वेस्ट टू वंडर स्क्रैप, मेटल से पार्क में इमामबाड़ा, झांसी का घोड़ा, झांसी फोर्ट, ताजमहल, महान विभूतियों की मूर्तियो के आदि चीजें स्क्रेप से बनाई जा रही हैं इन सभी कार्यों का जायजा लिवा और संबंधित अधिकारीयो को निर्देश दिया कि 15 जुलाई तक संपूर्ण कार्य पूर्ण करालें। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त पहुँची जनेस्वर मिस्र पार्क, वहाँ पर बन रहे लेजर वाटर शो, म्यूजिकल चेयर के कार्यो की गुड़वत्ता का जायजा लिया। गोल्फ काड पर बैठकर पार्क परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage