मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने संपूरक एंव सुपोषित आहार तालिका पुस्तिका का विमोचन किया

लखनऊ 26 अप्रैल 2023
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज राज्य पोषण मिशन, पुष्टाहार विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों के लिये बनाये गये पोषण आहार पुस्तिका (डाइट चार्ट), संपूरक एंव सुपोषित आहार तालिका पुस्तिका का विमोचन आयुक्त सभागार में किया।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारीयो को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेशल ड्राइव चलाते हुए कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाए और उनके अभिभावक को डाइट चार्ट पुस्तिका उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के अभिभावक को जागरूक किया जाये और उन्हें बताये की डाइट चार्ट के अनुसार बच्चो को पोष्टिक आहार नियमित रूप से देते रहे। जिससे आप के बच्चे कुपोषण के शिकार से निजात पा सकेंगे।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिशु ग्रह में डॉक्टर नियमित रूप से विजिट करते रहें और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एक बार अच्छे से प्रशिक्षण करा दिया जाए जिससे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर सके और डाइट चार्ट के बारे में अच्छे से बता सके। उन्होने कहा कि केवल बैठक बाजी करने से किसी प्रकार का निष्कर्ष नहीं निकलेगा फील्ड पर उतरकर संबंधित अधिकारी कार्य करे।








