जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने नव वर्ष पर की जरूरतमंदों को कंबल बाँटकर की

लखनऊ।
अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने नव वर्ष 2021 के प्रथम दिन जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर के नए साल के पहले दिन संस्था के कार्यालय पर कुछ जरूरतमंदों को कंबल बाँटकर शुरुवात की। उसके उपरांत शहर के कई हिस्सों में जाकर गरीब और बेसहारा लोगो को नववर्ष के मौके पर उनको कंबल देकर उनकी मदद की। कंबल पाकर तमाम जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए।

पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद एवं सचिव जुबेर अहमद ने कहा कि पत्रकारों की हमारी यह संस्था समय-समय पर गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। हमें जरूरतमंदों की मदद करके दिली खुशी होती है।

आगे भी हम गरीब जरूरतमंदों की यथासंभव मदद करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage