परिवहन निगम अधिकारियों के नाक के नीचे 3 लाख रूपये से अधिक के डीजल का घपला

उत्तर प्रदेश।
चारबाग डिपो के बाद अब कैसरबाग डिपो में बस की लोकेशन बताने वाली डिवाइस (वी.टी.एस.)को क्षतिग्रस्त कर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले मे कैसरबाग डिपो के 17 ड्राइवरो को रिकवरी नोटिस भेजा है। आपको बता दे की 2019 मे हुए एन आर सी के विरोध प्रदर्शन के दौरान परिवहन निगम ने शासन को चार्टर्ड किराए पर बसें मुहैया कराई थी। अफसरों की मिलीभगत से ड्राइवरों ने डिवाइस में छेड़छाड़ की इसके चलते अधिकतर बसों ने 1 लीटर डीजल का औसत 110 मीटर से 400 मीटर तक दिया। जबकि परिवहन निगम की बस 4.50 से 5 किलोमीटर औसत देती है। इन 17 ड्राइवर पर तीन लाख रूपये से अधिक के डीजल के घपला करने का आरोप है। मामला प्रकाश में आते ही मामले को दबाने में लगे हुए अधिकारियों मे हड़कंप मचा हुआ है।
फरवरी में दे दी थी वरिष्ठ लेखाकार ने जानकारी अब तक की, क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
कैसरबाग डिपो के वरिष्ठ लेखाकार ने फरवरी 2020 को इस घपले की जानकारी कार्यशाला के सीनियर फोरमैन और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर दे दी थी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने ड्राइवरों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की क्यों कि यह मामला सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का है। आपको बता दें कि ड्राइवरों द्वारा डीजल घपले की बात को अफसर लावे 7 महीने से दबाए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इस घपले के मामले को रफा-दफा करने के लिए कार्यशाला के कर्मचारी की बात ड्राइवरों से काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन चारबाग डिपो मे डीजल घपले की खबर मीडिया में आने के बाद आनन-फानन में अफसरों ने 3 सितंबर को ड्राइवरों को नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस में है ड्राइवरों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने रूट पर जाने से पहले बस की लोकेशन बताने वाली डिवाइस (वी टीएस) को छतिग्रस्त कर दिया।
ड्राइवरों को मिला रिकवरी नोटिस
ड्राइवर रुपये
महेंद्र प्रताप 22,656
राम आधार 18,112
चांद बाबू 17,856
मो. शकील 22,272
बदरुद्दीन 37,312
भारत सिंह 17408
संजीव श्रीवास्तव 17,600
केएम बाजपेई 17,450
अनिल 2 17920
रामानन्द 13,568
करुणेश बहादुर 22,592
अमित कुमार 2 13,568
रतिपाल 19,328
मुजीब 13,632
विनोद यादव 14,144
श्रवण कुमार 13,634
सतीश कुमार 8704
ड्राइवरों ने बस में जितना डीजल भरवाया, इसके सापेक्ष औसत किलोमीटर में बहुत अंतर है। डीजल घपले को लेकर ड्राइवरों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया : गौरव वर्मा (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो)








