डीजीपी ने महेंद्र कुमार पन्त को किया प्रोन्नत, कंधे पर लगाये स्टार

उत्तर प्रदेश। बीती 31 मई 2021 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने नियुक्त निरीक्षक (गोपनीय) महेन्द्र कुमार पन्त को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति किया। पुलिस विभाग के मुखिया हितेश चन्द्र अवस्थी द्वारा कन्धे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
महेंद्र कुमार पन्त ने अपनी पूरी सेवाएँ पुलिस विभाग के प्रमुख DGP UP के साथ नियुक्त रहकर कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी के साथ निर्वहन की और प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुख द्वारा भी इनके कार्यो की हमेशा प्रशंसा की।







