Devendra Tiwari: भारतीय किसान मंच के पूर्व संरक्षक लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि

भारतीय किसान मंच के पुनर्गठन के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने नई दिल्ली के विजय घाट में भारतीय किसान मंच के पूर्व संरक्षक व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि दी।

आपको बता दें विजय घाट भारतीय किसान मंच के पूर्व संरक्षक व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का स्मारक है। विजय का मतलब जीत है और उनके स्मारक का नाम उस जीत के नाम पर रखा गया था, जिसने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का नेतृत्व किया था। यह स्मारक उस स्थान को चिह्नित करता है जहां शास्त्री जी का अंतिम संस्कार किया गया था और उनके जन्म और मृत्यु वर्ष के अवसर पर हर वर्ष प्रार्थना की जाती है।

शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। इस महान नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य व्यक्ति विजय घाट पर जाते हैं। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के दौरे को लेकर भारतीय किसान मंच की ओर से विशेष तैयारियां की गई।

Devendra Tiwari: भारतीय किसान मंच के पूर्व संरक्षक लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि

वहीं लखनऊ में भारतीय किसान मंच पारुल भार्गव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर अहिंसा परमो धर्मं को याद किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage