कार्यवर्त जारी होने के बाबजूद भी नहीं हो रहा काम, संघ में नाराजगी : प्याल

झांसी।

झांसी के नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आज दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा जिसमे विष्णु नरवारे,लक्ष्मीचंद कंजरया,लाल जी कंजरया क्रमिक अनशन पर बैठे वही संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि हमारी नगर निगम से 24 मांगे थी जिसकी बिंदुवार सूचना नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दी गई थी जिसके चलते लगभग दो माह पहले कार्यवर्त भी जारी कर दिया गया था लेकिन अभी तक किसी एक मांग को भी पूरा नही किया गया जिसके चलते उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ में नाराजगी व्याप्त है

वही आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के सेवा प्रदाताओं को नगर निगम द्वारा भुकतान न किए जाने पर सफाई कर्मचरियो का वेतन नही मिल पा रहा है ऐसी दशा में पुरानी प्रदाता कंपनी को बहाल कराया जाएगा यदि हमारी समस्याओ को नही सुना गया तो आगामी 30 जनवरी से कामबंद हड़ताल की घोषणा करने के लिए संघ बाध्य होगा। वही नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की मांगो से संबंधित फाइल एकाउंट में भेजी जा चुकी है और हवलदारों से संबंधित मामलों को हम स्वयं देख रहे हैं जो जायज़ मांगे होगी वो मानी जाएगी नाजायज़ मांगे नही मानी जाएगी।अनशन स्थल पर संजय,रामजी शरण,नरेश डागौर,डी के पथरोल,ओम प्रकाश,कुलदीप पहलवान,हरिओम उमेश,सोनू सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage