उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 7-कालिदास मार्ग पर जनता दरबार लगाया

लखनऊ (17 जून, 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ 7-कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे रूबरू होकर गम्भीरता पूर्वक सुना, तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को फोन करके उनके समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने जोर देते हुये कहा कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि  किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी शासन की मन्शा को समझे और सरकार की प्राथमिकताओ व जन आकांक्षाओ  के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। जन समस्याओं के निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता  किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage