उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दरबार में जनता की समस्याओं को सुना

लखनऊ (29 जुलाई 2019)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित 7-कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे रूबरू होते गम्भीरता पूर्वक सुना, और संबंधित लोगो को विश्वास दिलाते हुये कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी। जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, रास्ता सम्बन्धी विवादो के और कई तरह के प्रकरण फरियादियो ने रखे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाएगा। जनता दरबार से पहले आज सुबह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एअरपोर्ट पर पहुंच कर नव नियुक्त राज्यपाल का स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुये।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी। जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, रास्ता सम्बन्धी विवादो के और कई तरह के प्रकरण फरियादियो ने रखे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार से पहले आज सुबह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एअरपोर्ट पर पहुंच कर नव नियुक्त राज्यपाल का स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुये।






