रसूलाबाद से बीजेपी विधायक पूनम संखबार को मंत्री बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

रसूलाबाद कानपुर देहात।

प्रतिष्ठा की सीट रसूलाबाद विधान सभा से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर यहाँ की जनता व भाजपा नेताओं ने प्रदेश भाजपा संगठन व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूनम संखबार को मंत्री बनाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 2012में इस विधान सभा के गठन पर सपा सरकार में रसूलाबाद विधान सभा को प्रदेश मन्त्रिमण्डल में स्थान दिया गया था 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने सपा को हराकर यह सीट जीत ली थी और 2022 के चुनाव में पुनः भाजपा ने विजयी पताका फहराकर इस विधान सभा की जनता व संगठन के नेताओ को मंत्री पद की मांग करने के लिए विवश कर दिया।

भाजपा नेता के वरिष्ठ नेता व रेलवे सलाकार बोर्ड के सदस्य व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे के पी सिंह व सदस्य जिला पंचायत ऋषि सिंह तारबाबू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रसूलाबाद से भाजपा विधायक पूनम संखवार को मंत्री बनाने की मांग की।

पत्र में भाजपा नेता केपी सिंह ने कहा कि रसूलाबाद विधान सभा के ग्रामीण अंचलों की तमाम जन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश मन्त्रिमण्डल में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बहुत जरूरी है।

अब देखना यह है कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या निर्णय लेते है।

Related Articles

Back to top button
btnimage