16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानिए किस किस चीजों में होगी छूट

लखनऊ।
लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया रात्रिकालीन कर्फ्यू।
8 अप्रैल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रत्येक दिन रात्रिकालीन कर्फ्यू।
16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू।
दिन में सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ काम चलता रहेगा।
आवश्यक वस्तु को लाने ले जाने की छूट होगी।
रात्रिकालीन कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा।
ग्रामीण लखनऊ में नहीं लागू होगा रात्रिकालीन कर्फ्यू।
फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल – डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी।
रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी / अर्ध सरकारी कार्मिक एवम् आवश्यक वस्तुओं / सेवाओं में रत निजी क्षेत्र के कार्मिकों को छूट होगी।
रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन,एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे।
हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने – जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं – DM लखनऊ।
लखनऊ जिलाधिकारी का आदेश लखनऊ में कोविड19 संक्रमण पर नियंत्रण हेतु तत्काल प्रभाव से दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक चिकित्सा, नर्सिंग एवम् पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी प्रबंधधीन विद्यालय, महाविद्यालय एवम् शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद किए जाते हैं।
परन्तु मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं / प्रैक्टिकल कोविड 19 प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन करते हुए आयोजित किए जा सकेंगे।








