ड्रीम मैंगोज़ के माध्यम से “रेंगती आवाज़ें” का हुआ विमोचन

लखनऊ। ड्रीम मैंगोज़ के माध्यम से लखनऊ के साहित्यकार राजीव यादव के प्रथम कहानी संग्रह “रेंगती आवाज़ें” का विमोचन हुआ।
ड्रीम मैंगोज़ की निदेशक दीपिका चतुर्वेदी के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी विश्व भूषण मिश्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुकेश बहादुर सिंह, इति मिश्रा, अक्षत थापा, आदित्य वर्मा, अपर्णा मिश्रा, अदनान खान बाबा पठान, रक्षित केसरवानी, सलोनी केसरवानी, नबाब मसूद अब्दुला आदि लोग उपस्थित रहे। ADM Trans Gomti Vishwa Bhushan Mishra जो खुद एक बहुत ही सफल साहित्यकार है जिनकी पुस्तक “मैंने अनुभव से सीखा है” बहुत चर्चित रही ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।








