हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की लागत बढ़ाई गई

हरदोई।
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावन के भवन निर्माण की पुनरीक्षित लागत रू0 574.06 लाख को शासन ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश में इस समय स्वास्थ्य सेवाओं को निरन्तर बेहतर किये जाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावन, हरदोई के भवन निर्माण की लागत को दूसरी बार पुनरीक्षित कर स्वीकृति प्रदान की गई है।
ज्ञात हो इस निर्माण कार्य के लिए रू0 374.14 लाख की मूल स्वीकृति करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 187.07 लाख धनराशि अवमुक्त की गयी। इसके उपरान्त अवशेष धनराशि रू0 187.07 लाख अवमुक्त की गयी। तदोपरान्त इस भवन निर्माण की लागत को पुनरीक्षित करके रू0 516.42 लाख को मंजूरी मिली, जिसके सापेक्ष रू0 142.28 लाख धनराशि अवमुक्त की गयी।
अब पी0एफ0ए0डी0 द्वारा मूल्यांकित लागत रू0 574.06 लाख को शासन द्वारा मंजूरी दे दी गई है।







