गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीकाकरण प्रारंभ

मथुरा।
गोवर्धन कोरोना महामारी के बाद केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वैक्सीन का टीकाकरण पूरे देश भर में प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में कस्बा गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग सौ कोरोना लाभार्थियों का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिसमें लगभग बीस लाभार्थियों को दोपहर तक टीके लगाए जा चुके हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाभार्थियों को स्वास्थ्य केंद्र पर टीके लगाए गए टीकाकरण से पहले बाकायदा लाभार्थियों को प्रतीक्षालय में बिठाया गया। जिसके बाद लाइन से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक-एक कर ऑब्जरवेशन के लिए ले जाया गया।जिसके बाद सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सुरक्षित तरीके से लोगों को टीके लगाए गए।वही पुलिस प्रशासन की देखरेख में टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ बीएस सिसोदिया ने बताया कि कोविड-19 का सबसे पहला टीका उनके स्वयं के लगाया गया है।जिसका अभी तक कोई भी किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नजर नहीं आया है। हालांकि किसी भी प्रकार की नेगेटिव प्रतिक्रिया के लिए भी डॉक्टरों की टीम तैयार हैऔर दोपहर तक जिन बीस लोगों का टीकाकरण हुआ है उनको भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं हुई है।साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के टीके के प्रति किसी प्रकार का भ्रम लोगों के मन में नहीं होना चाहिए। सरकार द्वारा पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही टीकाकरण को मंजूरी प्रदान की गई है।और इसके लिए उन्होंने मोदी सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम की भी तारीफ की।








