सीएम योगी ने हज़रत अली के जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ 25 फरवरी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हज़रत अली के जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हज़रत अली ने आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का जो सन्देश दिया, वह सभी के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी हज़रत अली की शिक्षाएं पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने हज़रत अली के जन्म दिवस पर आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage