श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में बच्चों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

लखनऊ।
लखनऊ की पेपर मिल कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती में निधी समर्पण अभियान के तहत महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने घर घर जाकर संपर्क किया।
महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात महापौर संयुक्ता भाटिया ने गृह संपर्क की शुरुआत की।
ग्रह संपर्क अभियान में महापौर ने हर घर में संपर्क कर राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगो को निधि समर्पित करने का आग्रह किया एवं लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बच्चों की टोली के साथ महापौर ने किया ग्रह संपर्क
निधि समर्पण अभियान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने स्वयं अपनी जेब खर्च से या अपनी गुल्लक से पैसे निकाल कर 10 रुपए के छोटे-छोटे सहयोग देकर इस अभियान में योगदान देते रहे।
बुज़ुर्ग महिला ने अपने घर के प्रत्येक सदस्य से समर्पण कर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था दिखाई
निधि समर्पण अभियान के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया लोगों से संपर्क कर रही थी इसी बीच एक बुजुर्ग महिला उनके पास आई और अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम से 10-10 रूपए के पांच कूपन लेकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा-भाव प्रकट किया।
महापौर ने बच्चो को भगवान राम की कथा सुना बच्चों को किया प्रेरित
निधी समर्पण अभियान में बच्चों के उत्साह को देखते हुए उनके लिए टॉफी मंगाकर उनको वितरित किया।इस दौरान महापौर बच्चों को भगवान राम की कहानी सुनाई एवं भगवान राम का मन्दिर क्यों बन रहा है इसके बारे में भी बताया।
इस अभियान में महापौर संग नरेश वाल्मीकि जी, राजकुमार वाल्मीकि, सुशीला, अरुण दीवान, मालती देवी, बच्चों की टोली सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







