मुख्य सचिव ने आकांक्षा समिति द्वारा स्थापित मसाला मठरी विक्रय केन्द्र का किया शुभारम्भ

लखनऊ 02 मई, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आकांक्षा समिति द्वारा सचिवालय में स्थापित किये गये मसाला मठरी विक्रय केन्द्र का आज शुभारम्भ किया। उन्होंने विक्रय केन्द्र के सभी सदस्य को शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्य सचिव ने मसाला-मठरी केन्द्र द्वारा तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में अपनाई जाने वाली गुणवत्ता, शुद्धता एवं स्वच्छता की तारीफ की तथा कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य सचिव ने मसाला मठरी विक्रय केन्द्र का शुभारभ करने के पश्चात् खरीददारी भी की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
इस सुअवसर पर आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा मीरा मिश्रा, सदस्या ऊषा शर्मा, डॉ0 तूलिका चन्द्रा, मधु गुप्ता, प्रियंका एवं श्वेता सहित आदि सदस्यागण उपस्थित थीं।









