मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता-2024 का अवलोकन किया

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित महिला एवं पुरुष की विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता-2024 का अवलोकन किया और विजेता खिलाड़ी सन्नी भारद्वाज (देवरिया) व भारती निषाद (कानपुर) को मेडल, शाॅल व ‘यथार्थ गीता’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि गांव में पहले कुश्ती का आयोजन होता था, लोग दूर-दूर से कुश्ती देखने आते थे, लेकिन आज के समय में कुश्ती प्रोफेशनल हो चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिये स्टेमिना बढ़ाने और खेल की नई तकनीकी सीखना जरूरी है। खेलने के साथ नियमित रूप से प्राणयाम करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी है। एशियन गेम्स में साक्षी मलिक को कुश्ती में प्रथम पुरस्कार मिला था। इस बार एशियन गेम्स में 107 मेडल प्राप्त हुए। कुश्ती में कई महिलाओं ने देश का नाम रौशन करते हुए अपनी जीत का परचम लहराया। आज प्रदेश में खेल आजीवका का साधन बन रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बन रहे है। गांव-गांव में खेल के मैदान बन रहे है। पहले जो खेल खत्म हो गये थे, वह आज गांव में खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों के बेहतर कोच की व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर खेल निदेशक आर.पी. सिंह समेत अन्य अधिकारिगण, खिलाड़ी व दर्शकगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage