मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने  भिक्षावृत्ति छोड़ कर शिक्षा की ओर अग्रसर बच्चों के साथ गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क का भ्रमण किया और 5 डी एनिमेटेड फिल्म देखी। इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बच्चों को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया।

मुख्य सचिव ने बच्चों को बताया कि यूपी दर्शन पार्क का निर्माण कबाड़ हो चुकी वस्तुओं का प्रयोग कर किया गया है. इस पार्क में पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों को एक जगह पर समेटने की कोशिश की गई है। इस पार्क अयोध्या का श्रीराम मंदिर, आगरा का ताज महल, विधान भवन सहित प्रदेश के 18 सुप्रसिद्ध स्थलों की झलक दिखाई देती है। मुख्य सचिव ने बच्चों को सभी 18 मोन्यूमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

भ्रमण के उपरांत मुख्य सचिव ने बच्चों से प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत किया। 5 डी एनिमेटेड फिल्म का बच्चों ने अत्यधिक आनंद उठाया। यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।

शो देखने के उपरांत अपने अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों ने बताया कि 5D शो काफी खूबसूरत और रोमांचित करने वाला था। हम सभी ने खूब आनंद लिया। ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ आंखों के सामने हो रहा हो। हम खुद वहां मौजूद थे और दुनिया की सैर कर रहे थे।

नगर निगम लखनऊ एवं उम्मीद संस्था द्वारा विगत 3 वर्षों से भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों के पुनर्वास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के 500 से अधिक बच्चों को पुनर्वासित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा चुका है। ऐसे ही 40 बच्चे जो चिनहट क्षेत्र में रहते है।

इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर निगम के अधिकारीगण, उम्मीद संस्था संस्थापक सचिव बलबीर सिंह मान, उप सचिव आराधना सिंह सिकरवार के साथ के अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage