पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य मेला का आयोजन

हरदोई।
रिपोर्टर : गोपाल बाजपेई।
हरदोई के पाली में कमजोर आय वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए पाली नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां एलोपैथिक ओपीडी व आयुर्वेदिक ओपीडी काउंटर लगाए गए साथ ही गोल्डेन कार्ड बनवाने का भी काउंटर लगाया गया।

पीएचसी के एमओ निजामुद्दीन मियां ने बताया कि मेले में आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाये गए। आरोग्य मेले में बुखार समेत तमाम मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण और उनकी जांच एवं उनके खानपान व आहार की जानकारी दी गई। लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शुरू किए गए आरोग्य मेले कुपोषित बच्चों की जांच भी की जा रही हैं। आयुष के काउंटर पर 26 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर तमाम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रही।







