मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किये

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज यहां जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजनों का आनन्द भी लिया।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage