मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया

लखनऊ 01 जनवरी, 2021।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभा की धरती है। भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है। इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेण्डर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर और साज के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का कार्य किया गया है। महान संगीत कलाकारों पर आधारित यह कैलेण्डर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।

ज्ञातव्य है कि रागगीरी संस्था द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेण्डर में पं0 विष्णु नारायण भातखण्डे, पं0 किशन महाराज, पं0 रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, पं0 उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पं0 सामता प्रसाद तथा पं0 शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की विभूतियों पर जानकारी प्रकाशित की गई है। इन सभी महान कलाकारों का या तो जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ अथवा उत्तर प्रदेश उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ा रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage