मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में 60.65 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे

गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 16 फरवरी, 2021 को जनपद गोरखपुर में 60.65 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में राप्ती नदी के बायें तट पर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट एवं राजघाट का निर्माण, राप्ती नदी के दायें तट पर रामघाट का निर्माण कार्य, राजघाट पर अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण एवं प्रदूषणमुक्त लकड़ी व गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना शामिल हैं।

मुख्यमंत्री वॉर्ड संख्या 30 के अन्तर्गत राजघाट पर हाबर्ट बंधे से महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट तक सी0सी0 सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage