मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

#UPCM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 रामविलास पासवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
btnimage