मुख्यमंत्री ने महोबा में सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 24 दिसम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद महोबा में एक सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की अनुमन्य सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलांे का समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage