मुख्यमंत्री ने मथुरा में सड़क दुर्घटनाओं में PRV पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल सहित 03 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो सड़क दुर्घटनाओं में पी0आर0वी0 पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल सहित 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।








