सूचना विभाग में तैनात चंद्र विजय वर्मा का हुआ प्रमोशन, बने सहायक निदेशक

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में तैनात चंद्र विजय वर्मा प्रमोशन पाकर सहायक निदेशक बन गए हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से विभाग में तैनात कर्मठ और कर्तव्य निष्ठ सूचना अधिकारी चंद्र विजय वर्मा अपने सभी विभागीय कार्यों में सक्रिय बने रहे हैं।

जानकारी मुताबिक वर्तमान में चंद्र विजय वर्मा को प्रयागराज महाकुंभ 2025 की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसे वह जिम्मेदारी से निभा रहे हैं।

नवरात्र के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आज 7 लोगों का प्रमोशन हुआ। जिसमें 2 जिला सूचना अधिकारी और 5 सूचना अधिकारी शामिल हैं जिनका सहायक निदेशक के पद पर प्रमोशन हुआ है।

प्रमोशन पाए अधिकारियों में अशोक कुमार, बच्चू लाल यादव, चंद्र विजय वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, चुन्नी लाल, संजय कुमार और सुरेंद्र नाथ पाल शामिल हैं, जिनका आज सहायक निदेशक के पद पर प्रमोशन हुआ है।

Related Articles

Back to top button
btnimage