सेंट्रल कोचिंग इंस्टीट्यूट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कानपुर।
कानपुर के किदवई नगर के डी-ब्लॉक में स्थित सेंट्रल कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक संजय यादव द्वारा कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र एवम छात्राओं को सम्मान तथा वार्षिक उत्सव “नवप्रभात 2021” वासुदेव गेस्ट हाउस में बहुत ही हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देश भक्ति पर आधारित नृत्य “ये देश है वीर जवानों का” पर दर्शक भाव विभोर हुए। इसके अलावा देश रंगीला, डांडिया, जीना यहां मरना यहां नृत्य देखकर छात्र छात्राएं झूम उठे। छात्रों ने बम बम भोले, राधा कृष्ण की झांकी पेश की। जोकि दर्शकों को बहुत पसंद आया।
कार्यक्रम में नैन्सी, शिवानी, टीना, फ़िज़ा, अक्षरा, अनुष्का आदि ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नीत कुमार नितिन और विशिष्ट अतिथि मनीष श्रीवास्तव ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में नम्रता वर्मा और देव नेगी ने अहम भूमिका निभाई।







