ब्रजेश पाठक ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को महोबा और चरखारी प्रकरणों की जांच के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल, महोबा में बेटे के इलाज के लिए एक माँ के जेवर बिकवाने संबंधी अत्यंत हृदय विदारक खबर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरखारी में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली एवं लापरवाहियों से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उन्होंने महानिदेशक, स्वास्थ्य को संबंधित अपर निदेशक से दोनों प्रकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए है।

 

उन्होंने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। उन्होंने कृत कार्यवाही की रिपोर्ट 04 दिन के अंदर प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage