मथुरा में होगी राम सिया फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग

मथुरा।
रिपोर्ट -अजीत चौहान/गोपाल ठाकुर।
मथुरा में पीसी ज्वेलर्स कृष्णा नगर में राम सिया फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही दो बॉलीवुड फिल्में जिसमें गोताखोर वह मैडम ग्रेव यार्ड की शूटिंग उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी ब्रजमंडल सहित मथुरा व कानपुर सहित अन्य जनपदों में होने जा रही है।दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर रमेश पांडे वह निर्देशक और लेखक संजीव कुमार राजपूत ने बताया कि दोनों फिल्मों की थीम जबरदस्त हॉरर व सस्पेंस से भरी हुई है। दोनों फिल्मों की शूटिंग 17 फरवरी 2021 से प्रारंभ होने जा रही है।

इन फिल्मों में मुख्य कलाकार की भूमिका में गुलशन नैन, अंजू जाधव, सेवर इंडानी, सनी ठाकुर, तुषार राजपूत, व उत्तर प्रदेश से सह कलाकार के रूप में रोग की ओंकार, लोकेंद्र सिंह, राकेश गौर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

दोनों फिल्मों के निर्देशक लेखक संजीव कुमार राजपूत जो कि मथुरा ब्रज क्षेत्र के रहने वाले हैं और मुंबई की मायानगरी में फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।

हाल ही में उनकी बॉलीवुड फिल्म हांटेड हिल्स 28 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी उससे पहले उनकी ब्लड रिलेशन फिल्म भी सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। जिसके प्रोड्यूसर कुशल चौधरी हैं आगामी प्रोजेक्ट फिल्म टाइमली डेथ जोकि थ्रिलर है। साथ ही फिल्म रतोंधी जिसमें जबरदस्त कॉमेडी होगी।जिसे 2021 के अंतर्गत करेंगे।

कलाकार फिल्म की सफलता के बाद अब गोताखोर व डैम ग्रेव्यार्ड बनाने जा रहे हैं।जब से उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत उद्योग को उत्तर प्रदेश में तेजी से लाने व बढ़ाने के प्रयास तेज किए हैं तब से उत्तर प्रदेश सहित समूचे भारत के निर्माता निर्देशकों का रुख उत्तर प्रदेश की ओर हो गया है।

इसी कड़ी में अब गोताखोर डैम ग्रेव्यार्ड फिल्म भी उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित अन्य जगहों पर शूटिंग की जाएगी।

सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
EMAIL : [email protected] / [email protected]
Contact : 9454451726
Website : www.upcmnews.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage