भाजपा की प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

लखनऊ 10 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 11 जनवरी को जौनपुर में व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह फर्रूखाबाद में पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठकों में प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर हो रही बैठकों में कल 11 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह जौनपुर में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह फर्रूखाबाद में, प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार रायबरेली, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर मुजफ्फरनगर व भवानी सिंह प्रतापगढ़, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता आजमगढ़, सुब्रत पाठक प्रयागराज, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जालौन, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी बागपत में आयोजित बैठकों में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage