भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। आज 17 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांगजनों को ट्राइसिकिल, कृतिम अंग व अन्य सहयोगी उपकरण भेंट कर नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी के सभी कार्यकर्ता मनाएगें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में दिव्यांगों को ट्राइसिकिल सहित अन्य उपयोगी उपकरण भेंट करेगें। वहीं राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) श्री शिव प्रकाश जी हापुड़ में दिव्यांगों को उपकरण भेंट करेगें। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्ता दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में सहभागी रहेगें।

आज 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को मनाते हुए महिला मोर्चा की टीम जिला स्तर पर कम से कम 70 गरीब बस्तियों एव अस्पतालों में फल वितरण करेंगी।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आज सेवा सप्ताह के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 प्रशासनिक जिला मुख्यालयों में 70 से अधिक सार्वजनिक स्थानों का लक्ष्य लेकर स्वच्छता के संकल्प के साथ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जुटे। आज प्रदेश में 6250 स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत-सुन्दर भारत का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage