मोहान रोड योजना की लॉचिंग से पहले काकोरी व पारा में 15 अवैध प्लाटिंग का सूपड़ा साफ

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लगातार पांच दिन अभियान चलाकर कुल 250 बीघा क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर 

निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, गेट, साइट ऑफिस व बिजली के खम्भे आदि ध्वस्त किये गये

लखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड आवासीय योजना की लॉचिंग का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्राधिकरण ने लगातार पांच दिन अभियान चलाकर योजना के आसपास कुल 250 बीघा क्षेत्रफल में चल रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर 15 अनियोजित कालोनियों का सूपड़ा साफ कर दिया।

शुक्रवार को अभियान के पांचवें दिन एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने चार अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, गेट, साइट ऑफिस व बिजली के खम्भे आदि जमींदोज कर दिये गये।

सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चंडीगढ़ध्पंचकुला की तर्ज पर मोहान रोड आवासीय योजना विकसित की जा रही है। जिसके लिए ग्राम-कलियाखेड़ा व प्यारेपुर की लगभग 785.026 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी है। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही इस योजना की लॉचिंग करते हुए पंजीकरण खोला जाना है। योजना को धरातल पर उतारने में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने योजना के आसपास अभियान चलाकर विभिन्न लोगों द्वारा किये गये अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने लगातार पांच दिन अभियान चलाकर समस्त अवैध प्लाटिंग/निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

250 बीघा क्षेत्रफल में थीं 15 अवैध कालोनी 

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहान रोड योजना के आसपास काकोरी व पारा थानाक्षेत्र में कुल 15 अवैध कालोनियां चिन्हित की गयी थीं, जिनका फैलाव लगभग 250 बीघा क्षेत्रफल में था। इनमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा बिना किसी स्वीत ले-आउट प्लान के अवैध रूप से सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, बिजली के खम्भे, साइट ऑफिस व गेट आदि बनवाये गये थे। अभियान के दौरान 06 जे0सी0बी0 मशीनों के माध्यम से सभी अवैध कालोनियों में निर्माण/विकास कार्य ध्वस्त कर दिये गये।

अभियान के आखिरी दिन 55 बीघा पर चला बुलडोजर 

जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को अभियान के आखिरी दिन काकोरी में चार अलग-अलग जगहों पर लगभग 55 बीघा क्षेत्रफल में चल रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसमें कृष्णा विहार आवासीय एवं वेलफेयर सोसाइटी, बचान यादव, वीरू, चांद कुरैशी, रमेश शुक्ला व अन्य द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही अनियोजित कालोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।

अभियान में प्रवर्तन जोन-3 के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता भानु प्रकाश वर्मा, भरत पाण्डेय, संजय शुक्ला व प्रमोद कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage