आयुष मंत्री ने बजट में गोरखपुर के लिए विश्वविद्यालय प्रस्तावित किये जाने के लिए जताया आभार

उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने विधानसभा में पेश किये गये उत्तर प्रदेश के बजट को कल्याणकारी तथा सामान्यजन के हितों का संरक्षक बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा बजट में  किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रो, श्रमिकों तथा उद्यमियों के चौमुखी विकास पर ध्यान दिया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा।

 

आयुष मंत्री ने बजट में गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 113 करोड़ 52 लाख रूपये आवंटित किये जाने पर मा0 मुख्यमंत्री जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इससे छात्रों को मेडिकल की पढाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और इस क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

Related Articles

Back to top button
btnimage