नो स्मोकिंग डे पर अवेयरनेस वर्कशॉप का किया गया आयोजन

झांसी।
ब्यूरो चीफ : अभिषेक तिवारी।
आज जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा नो स्मोकिंग डे पर संस्थापक अध्यक्ष जेसी सीनेटर रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष शालू गर्ग की अध्यक्षता में अवेयरनेस वर्कशॉप आयोजित की गई। मुख्य अतिथि झांसी मेयर रामतीर्थ सिंघल जी तथा विशिष्ट अतिथि मनमोहन गेड़ा जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रजनी गुप्ता ने कहां की नो स्मोकिंग डे 10 मार्च 2021 को मनाया जा रहा है इसके पीछे प्रमुख कारण यही है कि हम धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाएं और लोगों को इसके सेवन से बचाएं क्योंकि यह एक छोटी शुरुआत है लेकिन इसके लिए प्रयास बहुत लंबा होता है।
कार्यक्रम में जेसी भावना अग्रवाल, रजनी वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।। कार्यक्रम संयोजिका जेसी रागिनी राजपूत ने भी सहभागिता की और लोगों को स्वल्पाहार कराया।। इस अवसर पर रामतीर्थ सिंघल ने लोगों को धूम्रपान ना करने की सलाह दी और उन्होंने योग को एक अच्छा रास्ता बताया जिससे वह धूम्रपान जैसी आदतों से मुक्त भी होंगे और अपने शरीर को स्वस्थ भी रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि मनमोहन गेड़ा ने जेसीआई झांसी मनस्विनी की सदस्याओं की प्रशंसा की और उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में अपना पूर्ण रुप से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। जेसी रजनी गुप्ता तथा शालू गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम के सभी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को धूम्रपान के त्याग की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में संरक्षिका रजनी वर्मा ,, भावना अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, कुसुम साहू ,रागिनी राजपूत, टीना गोयल, मधु अग्रवाल इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जेसी मनीला गोयल ने किया तथा अंत में सचिव राधा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।








