अरविंद कुमार जैन बने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष
लखनऊ 2 जून 2023
प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार जैन को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।
जैन आईआईटी कानपुर से एम. टेक (m. tech) है। इनकी छवि एक तेज तर्रार, योग्य एवम कुशल अभियंता की है। इन्हें लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।