उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से ‘लखनऊ जंक्शन’ फिल्म के कलाकारों ने भेंट की

लखनऊ (26 जून, 2019)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास-7, कालिदास मार्ग पर 'लखनऊ जंक्शन' के फिल्म के कुछ कलाकारो व सहयोगियो ने शिष्टाचारभेंट की। आराध्या आर्ट्स द्वारा निर्देशित फिल्म लखनऊ जंक्शन के शूटिंग लखनऊ मे चल रही है। उप मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुये फिल्म की सफलता पूर्वक शूटिंग व फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने यह भी आश्वस्त किया कि उनके स्तर से जो सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए वह हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता जाकिर हुसैन, केशव अरोरा, सुखदेव सिंह, सहयोगी ज्ञान प्रकाश, सह निर्माता, रज्जन सिंह यादव, सहयोगी राजेश पटेल, रोहित पुष्पाकर, अशोक इलाहाबादी, प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. आर.के. वर्मा भी मौजूद रहे।






