अंत्योदय कार्डधारकों को अब मिलेगी चीनी, जानिए क्या करना होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों हेतु तीन महीने (जुलाई से सितंबर, 2021 तक) की आवंटित चीनी का वितरण सितंबर, 2021 के वितरण के साथ कराया जायेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण 18 रूपये प्रति किग्रा0 प्रति कार्ड की दर से त्रैमास जुलाई, अगस्त एवं सितंबर के लिए अनुमन्य 03 किलोग्राम प्रति कार्डधारक चीनी एक साथ माह सितम्बर, 2021 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमित वितरण के दूसरे चक्र में किया जायेगा। इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह जानकारी अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने देते हुए बताया कि चीनी वितरण हेतु प्रदेश में कार्यरत उचित दर दुकानदारों को खाद्यान्न की भांति 70 रूपये प्रति कुंतल की दर से लाभांश दिया जायेगा। जहाँ डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं है, वहाँ चीनी वितरण के लिए खाद्यान्न की भांति 10 किलोमीटर तक अधिकतम 15 रूपये प्रति कुंतल तथा 11 किमी0 से ऊपर अधिकतम 18 रूपये प्रति कुंतल परिवहन व्यय देय होगा।

उन्होंने बताया कि चीनी के वितरण के सम्बन्ध में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रत्येक दशा में वितरण उचित दर दुकान पर तैनात नोडल अधिकारी की उपस्थिति में हो। चीनी वितरण के सम्बन्ध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी को अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage