रामायण कालीन हनुमान मंदिर परिसर में तालाब के विकास एवं सौन्दर्यीकरण योजना का हुआ भूमि पूजन

लखनऊ।
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कपूरथला अलीगंज लखनऊ स्थित नये हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत परिसर एवं तालाब के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया। इसमें 49.19 लाख रूपये की लागत से इंटरलाॅकिग, शेड, बेन्च की व्यवस्था, रंेलिग एवं पेंटिग सहित विभिन्न विकास कार्य कराये जायेगे।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अलीगंज हनुमान मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से है बड़े मंगल के अवसर पर यहाॅ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा एवं दर्शन के लिए आते हैं इसलिए इसका विकास और सौन्दर्यीकरण की अत्यन्त आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इनमें निर्माण कार्य, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि एवं अन्य कार्य शामिल है। इन क्षेत्रों के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। हमारे देश में अधिकांश पर्यटन स्थल धार्मिक है, इन स्थलांे का विकास भी तीव्र गति से किया जा रहा है। जिससे पर्यटन का विकास एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। कोरोना जैसी महामारी विश्व में कभी नहीं आई थी और इससे बचने के लिए स्वच्छता, भौतिक दूरी, सैनीटेशन मास्क और वैक्सीनेशन की आवश्यकता है। हमें इस प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।
नगर विकास मंत्री ने प्रयागराज कुम्भ 2019 का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार ने धन की कोई कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि जनपद वाराणसी में काशी विश्वनाथ काॅरिडोर का विकास किया जा रहा है जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिकतम सुविधायें सुलभ हो सकेंगी।
इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य उत्कर्ष बाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष, देवेन्द्र वर्मा व कृष्ण प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी नामित पार्षद राकेश मिश्र, पूर्व पार्षद रामचन्द्र चौरसिया आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








