रूरल बैकयार्ड के तहत सूकर पालन योजना हेतु 136.458 रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने राष्ट्रीय पशुधन प्रबन्धन कार्यक्रम के तहत रूरल बैकयार्ड योजनान्तर्गत सूकर पालन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 136.458 लाख रूपये ( एक करोड़ छत्तीस लाख पैंतालिस हजार आठ सौ रूपये) की धनराशि स्वीकृत किए हैं।
इस योजना का उद्देश्य किसानों/पशुपालकों को उत्तम नस्ल के नर/मादा सूकर उपलब्ध कराकर सूकर पालन को बढ़ावा देना एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया हैै।







