जनपद वाराणसी के 04 चालू कार्यों हेतु 01 अरब 60 करोड़ रु. की धनराशि जारी

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्ग योजनान्तर्गत जनपद वाराणसी के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 04 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 60 करोड़ की धनराशि का आवंटन किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 04 चालू कार्यों में जनपद वाराणसी में कचहरी से आशापुर चौराहा होते हुए संदहा तक मार्ग (शहरी अ0जि0मा0) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 9.325 कि0मी0) हेतु रू0 40 करोड़, कालीमाता मंदिर से आवास विकास कालोनी होते हुए वाराणसी आजमगढ़ रोड तक मार्ग (अ0जि0मा0 शहरी भाग) के 2.40 कि0मी0 में 02 लेन एवं 4.10 कि0मी0 में (पाण्डेय चौराहे से रिंग रोड तक) 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 6.500 कि0मी0) हेतु रू0 40 करोड़, लहरतारा में बी0एच0यू0, रविन्द्रपुरी कालोनी होते हुए विजया सिनेमा तक मार्ग (अ0जि0मा0 शहरी) के चैनेज 0.000 से 7.212 तक 04 लेन एवं चैनेज 8.212 से 9.512 तक 06 लेन (लम्बाई  9.512 कि0मी0) में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 40 करोड़ तथा पड़ाव रामनगर (टेंगरा मोड़) (एन0एच0-7 का शेष भाग) (अ0जि0मा0) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 6.852) हेतु रू0 40 करोड़ (कुल रू0 01 अरब 60 करोड़) की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र निर्धारित समयावधि में महालेखाकार एवं शासन को उपलब्ध कराया जाय। जारी शासनादेश में यह भी उल्लिखित किया गया है कि कार्य को हर हाल में ससमय पूर्ण करना और समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage