अमिताभ ठाकुर ने लोक भवन पर लगे अवैध पोस्टर हटाने की मांग की

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लोक भवन लखनऊ पर गैर कानूनी ढंग से लगाए गए पोस्टरों को 24 घंटे में हटाए जाने की मांग की है.
पुलिस कमिश्नर, डीएम लखनऊ, नगर निगम लखनऊ सहित संबंधित अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और साथियों द्वारा लोक भवन, जहां मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित तमाम वरिष्ठतम पदाधिकारी बैठते हैं और भारी सुरक्षा व्यवस्था होती है, पर ये पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके कारण जनमानस में बहुत ही गलत संदेश जा रहा है.
उन्होंने इन पोस्टरों को तत्काल हटवाते हुए उनके संबंध में एफआईआर दर्ज करने और जुर्माना लगाए जाने की मांग की है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि 24 घंटे में पोस्टर नहीं हटते हैं और वैधानिक कार्रवाई नहीं होती है तो वे स्वयं कल 17 नवंबर 2023 को मौके पर जाकर इन गैर कानूनी पोस्टरों को हटाएंगे और उनके संबंध में अन्य कार्रवाई करेंगे.
लोक भवन की दीवार पर गैर-क़ानूनी ढंग से पोस्टर
24 घंटे में FIR सहित अन्य कार्यवाही की मांग, अन्यथा अपने स्तर से ये गैर-क़ानूनी पोस्टर हटाने की कार्यवाही @UPgovt@uppolice @AdminLKO @nagarnigamlko @lkopolice pic.twitter.com/m6BOnMv6vO
— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) November 16, 2023








