इंडियन यूथ आइकॉन टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक चौहान नियुक्त

अलीगढ़।
जनपद अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गाँव जुझारका निवासी ठाकुर कुशालपाल सिंह के पुत्र आलोक चौहान को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आलोक चौहान अपने गांव जुझरका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य शिक्षक पूर्व में थे एवं हिंदू छात्र वाहिनी के अतरौली नगर उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं साथ ही क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं।
भाजपा युवा मोर्चा से नगर उपाध्यक्ष भी रहे है। उनकी छोटी सी उम्र में धर्म के लिए, गरीबों की सहायता के लिए और समाज सेवा को देखते हुए और उनकी ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए उनको इंडियन यूथ आईकॉन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक प्रताप सिंह (रितिक प्रताप सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे) द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गोपाल ठाकुर की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।








