कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि क्षेत्र हेतु 6288.41 लाख रुपये की स्वीकृति की

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में प्रदेश में कृषि क्षेत्र को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज विभिन्न योजनान्तर्गत 6288.41 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि औपचारिक आदेश निर्गत करने हेतु कृषि अनुभाग को निर्देशित कर दिया गया है।

कृषि मंत्री ने बताया कि स्वीकार की गई धनराशि में से नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (कृषि यंत्रीकरण) के अंतर्गत 4050.05 लाख रुपये, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत पर-ड्राप-मोर-क्रॉप योजना हेतु 1682.82 लाख रुपये तथा खेत तालाब योजना हेतु 555.54 लाख रुपये स्वीकृत किये गए हैं।

सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने के उपरांत प्रभार वाले जनपदों में कोरोना मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं गेहूं खरीद तथा किसानों के भुगतान की स्थिति का जायजा लेने के बाद आज लगभग डेढ़ माह उपरांत विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण पत्रावलियों का निस्तारण किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage