कृषि मंत्री ने किया बलिया के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज बलिया जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गेहूँ क्रय में तेजी लाई जाये और इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि गेहूँ खुले में न पड़ा रहे। इसके लिए समय से गेहूँ उठाने एवं उनके सुरक्षित भण्डारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज जनपद बलिया में साधन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित नवानगर क्रय केन्द्र एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित एकईल क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये गेहूँ खरीद की जाए। साथ ही क्रय केन्द्रों पर सेनेटाइजर, साबुन-पानी आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

इसके उपरांत कृषि मंत्री ने जनपद में गेहूँ खरीद की स्थिति का जायजा लेने हेतु विकास खंड रसड़ा परिसर में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और गेहूं खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने गेहूँ खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बलिया मण्डी समिति के सचिव का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के समस्त क्रय केंद्रों पर गेहूं उठान के कार्य में तेजी लाई जाये और क्रय केंद्रों पर अनाज का भंडारण ठीक प्रकार से करें। एक गोदाम भर जाने की स्थिति में दूसरे गोदाम को चिन्हित कर वहां भंडारण की व्यवथा सुनिश्चित की जाए। किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शीघ्रातिशीघ्र उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसान भाईयों को गेहूँ खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage