आप सांसद संजय सिंह ने मुजफ्फरनगर में योगी सरकार पर साधा निशाना

मुज़फ़्फरनगर।
जनपद मुज़फ़्फरनगर के रुड़की रोड स्थित एक बैंकट हॉल में पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद सजंय सिंह का पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हाथरस की गुड़िया के परिवार को योगी सरकार फसाने में लगी हुई है और योगी सरकार कह रही है कि हाथरस की गुड़िया के साथ बलात्कार नहीं हुआ है। लेकिन हाथरस की गुड़िया ने मरने से पहले बलात्कारियों के नाम भी बताए थे। लेकिन फिर भी योगी सरकार यह साबित करने में लगी हुई है कि हाथरस की गुड़िया के साथ बलात्कार नहीं हुआ है। 22 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलिज द्वारा हाथरस की बेटी की बलात्कार की पुष्टि की गई थी। लेकिन फिर भी सरकार उस मामले को दबाने में लगी हुई है और आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। योगी सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है।

सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि  उत्तरप्रदेश में योगी सरकार का राज जंगल राज़ ही नहीं बलिकी वहसी राज में तब्दील हो गया है। छोटी छोटी मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाये हो रही है। पूरे उत्तरप्रदेश में हाथरस हो बलरामपुर हो, फतेहपुर हो, लखीमपुर खीरी हो, जौनपुर हो, बागपत हो, आजमगढ़ हो हर जगह मासूम बच्चीयों के बलात्कार और उनकी निरसंस हत्याओं की घटनाये हो रही है। जिस तरह से हाई कोर्ट में योगी सरकार को फटकार लगाई है और ये कहा है कि अगर किसी अमीर की बेटी होती तो उसे आधी रात को जला देते क्या, इससे ये स्पस्ट हो गया है कि योगी जी और उनकी सरकार बलात्कारियो के पक्ष में खड़ी है।

बलात्कारियो को बचाने के लिए काम कर रही है। गुंडों और अपराधियों के पक्ष में कड़ी सरकार है। जब तुम बेटियों को न्याय नहीं दे सकते , बेटी बचाओ का लेकर तुम आये थे। आपको अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं योगी को अपने पद से स्तीफा दे देना चाहिए। कोरोना के समय में उनकी सरकार में घोटाला हो रहा है। 75 जिलों में 800 ऑक्सी मीटर 5000 में, 1300 का थर्मामीटर 13000 में बाटा गया। इसका मतलब जब शमसान में लोग मर रहे थे ये शमसान में दलाली खा रहे थे।

मैं मुज़फ्फरनगर आया हूँ पश्चिमी उत्तरप्रदेश किसानो का इलाका है किसानो को उनके अनाज का दाम नहीं मिल रहा है। एमएसपी लागु करने की बात मोदी जी हवा हवाई कर रहे है। तीनो कानूनों में कही भी एमएसपी का जिक्र नहीं है। इस कानून के अंदर पूंजीपतियों को ऐसी,असीमित भण्डारण की छूट दे दी गई है। जमा खोरी कालाबाजारी इस बिल के माध्यम से प्रदेश में बढ़ेगी। इसलिए आम आदमी पार्टी इस बिल का विरोध करती है। हमने पार्लियमेंट में भी इसका विरोध किया है और सड़क पर भी इसका विरोध करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage