कासगंज शराब माफिया हमले में मारे गए पुलिसकर्मी को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

झाँसी।

विगत 9 फरवरी को कासगंज में अवैध शराब की सूचना पर कार्यवाही के लिए गए दरोगा अशोक कुमार और सिपाही देवेंद्र सिंह को शराब माफिया द्वारा बंधक बना कर पीटने से सिपाही देवेंद्र सिंह की मौत हो गयी थी जिस पर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के अपने सभी जिलामुख्यालयों पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा।

इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी झाँसी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा के नेतृत्व में लक्ष्मी बाई पार्क में शराब माफिया द्वारा हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा तथा मोमबत्ती जला कर व दिवंगत सिपाही के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दिनों दिन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया तथा योगी सरकार को अपराधियों तथा माफियाओं पर लगाम लगा पाने में पूरी तरह विफल बताया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, जिला संगठन अध्यक्ष मोहम्मद अर्शद खान, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अनुराग मिश्र, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उमेश सिंह, डॉ ठाकुरदास, वीरू वाल्मीकि, राजीव द्विवेदी, भगवानदास, राकेश, गौरव चौहान, यशवी तथा अक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage