UP_Dy_CM ने BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वसरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में आये प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पूर्व में सत्ता में रही गैर भाजपा सरकारों ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए तो किया लेकिन उनके हितों की हमेशा उपेक्षा की गई।
UP_Dy_CM ने आगामी लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत प्रदान करने हेतु अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होने का आहवहन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाये जाने का मार्ग प्रशस्त करके अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए नये द्वार खोले है।

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में अर्कवंशी खडग वंशी और खंगार जाति का वीरता पूर्ण इतिहास है। देश के लिए मर मिटने वाला यह समाज हमेशा राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ खड़े हो कर राष्ट्रहित में समर्पित रहा है। UP_Dy_CM ने कहा कि भारत को विश्व मेें एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सम्पूर्ण पिछड़े वर्ग के लोगों को एक जुट होकर काम करना होगा। 2014 के लोकसभा चुनावों देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथों में सौंपने के लिए सम्पूर्ण पिछड़े वर्ग के लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
UP_Dy_CM ने कहा कि यूरिया के लिए पिछली सरकारों में लाठी-डंडे खाने पड़ते थे लेकिन आज भाजपा की सरकार आने के बाद नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से ब्लैक सिस्टम को समाप्त कर सीधे किसानों के पास पहुंच रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। पिछली सरकारो में बिजली के कनेक्शन के लिए बिजली घरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद सौभाग्य योजना के अन्तर्गत बीपीएल कार्ड धारकों की मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये गये।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक के अध्यक्ष पिछड़ा वित्त निगम बाबू राम निषाद, ब्रज बहादुर जी, अध्यक्ष समाज कल्याण निर्माण निगम बीएल वर्मा, विधायक महेन्द्र सिंह खडगवंशी, ओमवीर सिंह खडगवंशी, उत्तम सिंह अर्कवंशी, चन्द्रपाल सिंह खडगवंशी, सुनील सिंह अर्कवंशी, राम स्वरूप सिंह पूर्व विधान परिषद, सामाजिक प्रतिनिधि बैठक की अध्यक्षता डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी ने किया और संचालन चिरंजीव चौरसिया प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा ने किया।






