UPCM ने शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 8वीं बैठक की समीक्षा बैठक की। बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि जिस प्रकार वर्तमान सरकार द्वारा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना संचालित की जा रही है, उसी तर्ज पर ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन टूरिज्म’ स्पाॅट को बढ़ावा दिया जाए। इस पर UPCM ने अपनी सहमति प्रदान की।

UPCM शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

बैठक में जनपद महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा तक सोहागीबरवा वन्य जीव विहार के अन्तर्गत प्रस्तावित सशस्त्र सीमा बल बटालियन की पतलहवा चौकी के निर्माण को भी अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया।

UPCM ने अपनी सहमति सहमति देते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि इस टाइगर रिजर्व की स्थापना हो जाने के बाद प्रदेश में 03 टाइगर रिजर्व हो जाएंगे।

UPCM शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में वन्यजीव बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM को प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी ने अवगत कराते हुए प्रस्ताव रखा कि रानीपुर वन्य जीव विहार को टाइगर रिजर्व घोषित किया जाए।

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रधान वन संरक्षक (वन्यजीव) एस.के. उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage